हिंदी


महत्वपूर्ण: आपके iPHONE, iPAD या iPOD TOUCH (“iOS DEVICE”) का उपयोग करने पर, आप निम्नलिखित शर्तों के अधीन रहकर उनका का अनुपालन करने के लिए सहमत होते है:


ए.     APPLE  iOS SOFTWARE लाइसेंस एग्रीमेंट

बी.   APPLE PAY पूरक शर्तें

सी.   APPLE की ओर से सूचनाएं


APPLE INC. 

iOS SOFTWARE लाइसेंस एग्रीमेंट

एकल उपयोग लाइसेंस


इस लाइसेंस के साथ संलग्न अपने iOS DEVICE का उपयोग करने से पहले या सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड करने से पहले कृपया सावधानीपूर्वक इस सॉफ्टवेयर लाइसेंस एग्रीमेंट ("लाइसेंस") को पढें. आपके iOS DEVICE का उपयोग करने पर या आवश्यक सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड करने पर आप लाइसेंस के शर्तों के अधीन रहने के लिए सहमत होते है. यदि आप लाइसेंस की शर्तों से सहमत नहीं हैं तो iOS DEVICE का उपयोग न करें या सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड न करें. 


यदि आपने हाल ही में iOS DEVICE खरीदा है और आप लाइसेंस की शर्तों से सहमत नहीं है, तो आप वापसी अवधि के दौरान iOS DEVICE को APPLE स्टोर या जहां से आपने उसे प्राप्त किया था उस प्राधिकृत वितरक के पास धन वापसी के लिए, जो APPLE की वापसी पॉलिसी http://www.apple.com/legal/sales_policies/ पर मिलती है, वापस कर सकते है.


1. सामान्य. 

(ए) Apple ("iOS Software Updates") द्वारा चाहे वह केवल पठन योग्य स्मृति में हो, या , किसी भी अन्य मीडिया मे प्रदान, जो आपके iOS Device ("मूल iOS Software") के साथ आए (Boot ROM कोड, एम्बेड किए गए सॉफ्टवेयर और अन्य तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर के समेत) दस्तावेज, इंटरफेस, सामग्री, फॉन्ट, और अन्य कोई भी डेटा जो संभव है, विशेषता एन्हांसमेंट, सॉफ्टवेयर अपडेट्स, Apple द्वारा प्रदान सिस्टम रिस्टोर सॉफ्टवेयर से अपडेट या प्रतिस्थापित किए गए हो, (मूल iOS Software और iOS Software Updates को एकत्रित रूप से “iOS Software" के रूप में पहचाना जाएगा), यह केवल मात्र लाइसेंस है, इसकी आप को Apple Inc. ("Apple") द्वारा बिक्री नहीं की गई है इसे केवल इस लाइसेंस की शर्तों के तहत उपयोग करना है. Apple और उसके लाइसेंस धारक iOS Software का स्वामित्व अपने पास रखते है और स्पष्ट रूप से आपको प्रदान न किए गए अधिकारों को सुरक्षित रखते हैं. आप इस बात से सहमत है कि इस लाइसेंस की शर्तें आपके iOS Device पर पहले से स्थापित किसी भी Apple- ब्रैंडेड अनुप्रयोग पर लागू होगी, यदि ऐसा नहीं है और इस प्रकार का अनुप्रयोग एक अलग लाइसेंस के साथ आता है, तो ऐसी स्थिति में आप इस बात से भी सहमत है कि उस लाइसेंस की शर्तें आपके उस  अनुप्रयोग का उपयोग नियंत्रित करेंगी.


(बी) Apple, उसके स्वयंनिर्णय के अनुसार, आपके iOS Device के लिए भविष्यकालीन iOS Software Updates उपलब्ध कर सकता है. हो सकता है कि किसी भी iOS Software Updates में, आवश्यक रूप से मौजूदा सॉफ्टवेयर सुविधाएं या नई सुविधाएं जो Apple ने नए या अन्य iOS Device के मॉडेल के लिए रिलीज की हैं शामिल न हो.  लाइसेंस की शर्तें Apple द्वारा प्रदान किए गए किसी भी iOS Software Updates को नियंत्रित करेगी जो मूल iOS Software उत्पाद को प्रतिस्थापित करता है और/या पूर्ति करता है, जब कि कोई iOS Software Updates एक अलग लाइसेंस के साथ आता है तब ऐसी स्थिति में उसके लाइसेंस की शर्तें उसे नियंत्रित करेगी.


2. अनुमति प्राप्त लाइसेंस के उपयोग और प्रतिबंध.  

(ए) इस लाइसेंस के नियम और शर्तों के अनुसार, iOS Software का एक Apple ब्रैंडेड iOS Device पर उपयोग करने के लिए आपको सीमित गैर-अनन्य लाइसेंस प्राप्त है. नीचे दी गए अनुभाग 2 (बी) में प्राप्त अनुमति के अलावा, आपके और Apple के बीच एक अलग एग्रीमेंट में प्रदान न किया गया हो तो, यह लाइसेंस iOS Software को एक ही समय पर एक से अधिक Apple ब्रैंडेड iOS Device पर मौजूद रहने की अनुमति नहीं देता है और आप iOS Software को अनेक डिवाइसों द्वारा उपयोग हो सके ऐसे किसी भी ऐसे नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं करा सकते. यह लाइसेंस आपको Apple के स्वामित्ववाले इंटरफेस और डिजाइन, विकास, निर्माण, लाइसेंस या iOS Device के साथ उपयोग किए जानेवाले तीसरे पक्ष के डिवाइस और एक्सेसरीज या तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों का वितरण करने के अधिकार नहीं देता है. इनमें से कुछ अधिकार Apple की ओर से दिए जानेवाले अलग लाइसेंस के अंतर्गत उपलब्ध हैं. iOS Device के लिए तीसरे पक्ष के डिवाइस और एक्सेसरीज को विकसित करने की अधिक जानकारी के लिए कृपया madeforipod@apple.com पर ईमेल करें. iOS Device के लिए सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों को विकसित करने की अधिक जानकारी के लिए कृपया devprograms@apple.comपर ईमेल करें.


(बी) इस लाइसेंस के नियम और शर्तों के अनुसार, iOS Software Updates डाउनलोड करने के लिए आपको सीमित गैर-अनन्य लाइसेंस प्राप्त है जो Apple द्वारा आपके iOS Device के मॉडेल के लिए अपडेट करने या आपके स्वामित्ववाले या नियंत्रित किए जानेवाले ऐसे किसी भी iOS Device पर सॉफ्टवेयर पुनर्संग्रहित करने के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है. यह लाइसेंस ऐसे किसी भी iOS Device को अपडेट या पुनर्संग्रहित करने की अनुमति नहीं देता है जिसका स्वामित्व आपके पास नहीं है या आप जिसे नियंत्रित नहीं करते है और आप ऐसे किसी भी नेटवर्क पर iOS Software Updates को उपलब्ध नहीं करा सकते जिसका उपयोग एक ही समय पर अनेक डिवाइसों या कम्प्यूटरों द्वारा हो सके. यदि आप अपने कम्प्यूटर पर iOS Software Update डाउनलोड करते है, तो आप अपने कम्प्यूटर पर संग्रहित की गई iOS Software Updates की मशीन के पठन-योग्य स्वरुप में केवल बैकअप के हेतु एक प्रति बना सकते है, परंतु उस बैकअप प्रति में वह सभी कॉपीराइट या अन्य स्वामित्ववाली सूचनाएं शामिल होनी चाहिए जो मूल प्रति में शामिल हैं. 


(सी) यहां तक कि, यदि Apple के पास App Store से आपके iOS Device पर खरीदते समय पहले से Apple-ब्रैंडेड अनुप्रयोग ("Preinstalled Apps") स्थापित किए हुए है तो आपको आपके iOS Device से पहले से स्थापित किए हुए अनुप्रयोगों का उपयोग करने के लिए आपको App Store में लॉगिन करके इन अनुप्रयोगों को आपके App Store खाते से जोडने की आवश्यकता हो सकती है. जब आप अपने App Store खाते से Preinstalled App को जोडते है तब उसी समय आप आपके iOS Device के अन्य Preinstalled Apps के साथ स्वचालित रूप से जुड जाते है. Preinstalled Apps को आपके App Store खाते से जोडने का चयन करने पर आप इस बात से सहमत होते है कि Apple आपके App Store खाते से उपयोग किए गए दोनों Apple ID का संचारण, संचयन, प्रोसेस और उपयोग तथा आपके iOS Device से संचयन किए गए विशिष्ट हार्डवेयर आइडेंटीफायर का आपके अनुरोधों की योग्यता सत्यापित करने हेतु और App Store के माध्यम से Preinstalled Apps पर आपको एक्सेस प्रदान करने हेतु उपयोग कर सकता है. यदि आप Preinstalled App का उपयोग नहीं करना चाहते है, तो आप उसे आपके iOS Device से किसी भी समय हटा सकते है.


(डी) आप या दूसरों को इसकी प्रति बनाना (इस लाइसेंस द्वारा स्पष्ट रूप से अनुमति प्राप्त के अलावा), डिकंपाइल करना, कार्य बिगाडना, खोलना, सोर्स कोड प्राप्त करना, डिक्रिप्ट करना, संशोधित करना या iOS Software या iOS Software या (केवल लागू होनेवाले नियम या मुक्त स्रोत घटकों की लाइसेंस की शर्तें जो iOS Software के साथ शामिल की जा सकती है, के द्वारा प्रतिबंधित किसी भी पूर्ववर्ती प्रतिबंध के सीमा के अलावा) उसके किसी भी भाग द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के यौगिक कार्यों को बनाना, न करने या सक्षम न करने के लिए सहमत हैं.


(ई) iOS Software का उपयोग सामग्री के पुनरुत्पादन के लिए किया जा सकता है यदि इस प्रकार का उपयोग बिना कॉपीराइटवाले सामग्री के उत्पादन, जिस सामग्री में आपका स्वयं का कॉपीराइट हो या ऐसी सामग्री जिसके पुनरुत्पादन के लिए आप प्राधिकृत हो या नियम के अनुसार अनुमति प्राप्त हो, के लिए सीमित रहता है. आपके iOS Device से शीर्षक और बौद्धिक संपदा तथा उसके द्वारा प्रदर्शित कोई भी सामग्री, उस पर या उसके माध्यम से एक्सेस की गई सामग्री संबंधित सामग्री के स्वामी की होगी. इस प्रकार की सामग्री कॉपीराइट या अन्य बौद्धिक संपदा कानून और अनुबंधों से संरक्षित रहती है तथा इस प्रकार की सामग्री प्रदान करनेवाले तीसरे पक्ष के उपयोग की शर्तों का विषय हो सकती है. इसके अतिरिक्त यहां पर प्रदान किए गए के अलावा यह लाइसेंस आपको इस प्रकार की सामग्री का उपयोग करने का अधिकार नहीं देता है और ना ही इस प्रकार की सामग्री आपको उपलब्ध रहने की गारंटी देता है. 


(एफ) आप iOS Software और सेवाओं का (जैसा कि नीचे के अनुभाग 5 में परिभाषित किया है) लागू होनेवाले नियम या जिस देश या प्रदेश में आप रहते है या जहां से आप डाउनलोड करते है या iOS Software और सेवाओं का उपयोग करते है उसके अनुसार उपयोग करने के लिए सहमत हैं. iOS Software और सेवाओं की सुविधाएं सभी भाषाओं और प्रदेशों में उपलब्ध नहीं हो सकती, कुछ सुविधाओं में प्रदेशों के अनुसार फर्क हो सकता है तथा कुछ आपके सेवा प्रदाता द्वारा प्रतिबंधित या अनुपलब्ध हो सकती है. iOS Software और सेवाओं की FaceTime या iMessage जैसी सुविधाओं के लिए Wi-Fi या सेल्युलर डेटा कनेक्शन की आवश्यकता होती है.


(जी) App Store के उपयोग के लिए Apple आईडी के नाम से पहचाने जानेवाला एक विशिष्ट उपयोगकर्ता का नाम और पासवर्ड इनके संयोजन की आवश्यकता होती है. अनुप्रयोग अपडेट और iOS Software सेवाओं की विशिष्ट सुविधाएं एक्सेस करने के लिए Apple आईडी की आवश्यकता होती है. इसके अलावा, आपने यह भी स्वीकार किया है कि डेटा का संचारण करनेवाली iOS Software की अनेक सुविधाएं और सेवाएं आपके डेटा प्लान के शुल्क को प्रभावित कर सकती है और ऐसे किसी भी शुल्क के लिए आप उत्तरदायी होगें. किस अनुप्रयोग को सेल्युलर डेटा का उपयोग करने की अनुमति देनी है इसका आप नियंत्रण कर सकते है और इस प्रकार के अनुप्रयोग सेल्युलर डेटा सेटिंग के अंतर्गत कितने डेटा का उपयोग करते है इसका अनुमान भी आप देख सकते है. अधिक जानकारी के लिए आपके iOS Device के उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका पर ध्यान दें.


(एच) यदि आप स्वचालित अनुप्रयोग अपडेट को अनुमति देकर उसका चयन करते है तो आपका iOS Device समय समय पर अपडेट के लिए आपके डिवाइस पर स्‍थापित अनुप्रयोगों के लिए Apple पर जांच करेगा और यदि कुछ उपलब्ध है, तो अपडेट स्वचालित रूप से उसे डाउनलोड करके आपके डिवाइस पर स्थापित करेगा. आप किसी भी समय सेटिंग में जाकर iTunes और App Store टैप करके स्वचालित डाउनलोड के अंतर्गत अपडेट बंद करके संपुर्ण स्वचालित अनुप्रयोग अपडेट बंद कर सकते है.


3. हस्तांतरण करना. आप iOS Software को किराए पर देना, लीज पर देना, उधार देना, बिक्री करना, पुन: वितरण करना या उसका सब लाइसेंस देना नहीं कर सकते. लेकिन फिर भी आप आपके iOS Software के सभी लाइसेंस के अधिकार एक ही बार स्थायी स्वरुप में अन्य पक्ष को आपके iOS Device के स्वामित्व के हस्तांतरण के साथ हस्तांतरित कर सकते है जिसमें प्रदान किया जाता है: (अ) हस्तांतरण में आपका iOS Device और सभी iOS Software के साथ उसके पुर्जे, मूल मीडिया, मुद्रित सामग्री और यह लाइसेंस शामिल होना आवश्यक है; (बी) आप iOS Software की कम्प्यूटर या अन्य स्टोरेज डिवाइस पर संग्रहित की गई प्रतियों के साथ आंशिक या पुर्ण रूप में प्रतियों को नहीं रख सकते; और (सी) iOS Software को प्राप्त करनेवाले पक्षने इस लाइसेंस की नियम और शर्तों को पढकर तथा उनसे सहमत होकर उन्हें स्वीकार करना आवश्यक है.


4. डेटा के उपयोग की अनुमति. 

(अ) नैदानिक और उपयोग डेटा  यदि आपने नैदानिक और उपयोग संचयन को चुना है, तो आपने यह स्वीकार किया है कि Apple और उसकी सहायक कंपनियां और एजेंट नैदानिक, तकनीकी, उपयोग और संबंधित जानकारी ("नैदानिक और उपयोग डेटा") का संचयन करना, रखरखाव करना, प्रोसेस करना कर सकते है; लेकिन यह एकमात्र सिस्टम या हार्डवेयर पहचानकर्ता, आपके iOS Device, कम्प्यूटर, सिस्टम और अनुप्रयोग सॉफ्टवेयर, और Apple के उत्पाद और सेवाओं को प्रदान करने और सुधारने, सॉफ्टवेयर अपडेट का आसानी से प्रबंध करने के लिए आवधिक रूप से जमा होनेवाले पेरीफेरल्स, आपके iOS Software से संबंधित (यदि कोई हो तो) उत्पाद समर्थन और सेवाएं और इस लाइसेंस की शर्तों के अनुसार अनुपालन को सत्यापित करने के बारे में जानकारी तक सीमित नहीं है. यदि संचयन की गई जानकारी आपको व्यक्तिगत रूप में पहचानने के स्वरुप में न हो तो ऊपर वर्णन किए गए उद्देश्यों के लिए Apple इस जानकारी का उपयोग कर सकता है. यदि आपने स्थान सेवाओं का चयन किया है और आपने वह चालू किया है, तो आपके डिवाइस का स्थान Apple को वायरलेस या सेल्युलर निष्पादन सस्याओं ( जैसे की विशिष्ट स्थान में सेल्युलर के ख़राब या अच्छे सिग्नल) के विश्लेषण में मदद के लिए प्रेषित किया जा सकता है. Apple के भागीदार, तीसरे विकासक और सामग्री प्रदाताओं को Apple के उत्पाद के साथ उपयोग करने के लिए डिजाइन किए गए उनके सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, कोर्स, सामग्री और सेवाओं को सुधारने के लिए सक्षम करने हेतु यदि नैदानिक उपयोग डेटा आपको व्यक्तिगत रूप में पहचानने के स्वरुप में न हो, तो Apple ऐसे किसी पक्ष को नैदानिक और उपयोग डेटा का उपवर्ग जो उस पक्ष के सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, कोर्स, सामग्री और/या सेवाओं से संबंधित है, प्रदान कर सकता है. 


(बी) स्थान डेटा. Apple और उसके भागीदार, लाइसेंसधारक और तीसरे पक्ष विकासक आपके iOS Device के माध्यम से स्थान जानकारी पर आधारित कुछ निश्चित सेवाएं प्रदान कर सकते हैं. इन सेवाओं को प्रदान करने और सुधारने के लिए, जहां यह उपलब्ध हो, Apple और उसके भागीदार, लाइसेंसधारक और तीसरे पक्ष विकासक आपके iOS Device का वास्तविक भौगोलिक स्थान, रोड पर यात्रा करने के गति की जानकारी, स्थान खोज प्रश्नावली और जिस स्थान पर आपने अनुप्रयोग को खरीदा और लांच किया उस स्थान के साथ आपके स्थान डेटा की जानकारी को हस्तांतरित करना, संचयन करना, रखरखाव करना, प्रोसेस करना और उसका उपयोग करना कर सकते हैं. Apple द्वारा संचयन किया गया स्थान डेटा और प्रश्नावली आपको व्यक्तिगत रूप में पहचानने के स्वरुप में नहीं रहती है और उसका उपयोग स्थान-आधारित उत्पाद और सेवाओं को प्रदान करने और सुधारने हेतु Apple और उसके भागीदार, लाइसेंसधारक, और तीसरे पक्ष विकासक द्वारा किया जा सकता है. किसी भी स्थान-आधारित सेवाओं का आपके iOS Device पर उपयोग करके आप Apple और उसके भागीदार, लाइसेंसधारक और तीसरे पक्ष विकासक को इस प्रकार के उत्पाद और सेवाओं को प्रदान करने तथा सुधारने हेतु आपके स्थान डेटा और प्रश्नावली का हस्तांतरण, संचयन, रखरखाव, प्रोसेसिंग और उपयोग करने की स्वीकृति देकर उससे सहमत होते हैं. आप इस स्वीकृति को आपके iOS Device की स्थान सेवा सेटिंग पर जाकर या वैश्विक स्थान सेवा सेटिंग बंद करके या आपके iOS Device पर प्रत्येक स्थान-जागरूक आइटम के व्यक्तिगत स्थान सेटिंग को बंद करके किसी भी समय वापस ले सकते हैं. स्थान सेवा प्रदान करनेवाले या उपयोग करनेवाले तीसरे पक्ष के अनुप्रयोग और सेवाओं का iOS Device पर उपयोग करते समय ऐसे तीसरे पक्ष की शर्तें और गोपनियता पॉलिसी यह आपका विषय है और ऐसे तीसरे पक्ष के अनुप्रयोग और सेवाओं द्वारा स्थान डेटा का उपयोग करते समय इसका अवलोकन किया जाना चाहिए.


(सी) Siri और श्रुतलेखन. यदि आपका iOS Device Siri और श्रुतलेखन को समर्थन देता है, तो यह सुविधाएं आपको अनुरोध करने, आज्ञा देने और आपके आवाज का उपयोग करके पाठ्य का श्रुतलेखन करने की अनुमति देता है. जब आप Siri या श्रुतलेखन का उपयोग करते है, तो आपके बोले हुए आवाज को रिकॉर्ड किया जाता है और पाठ्य में उसे रूपांतरित करके आपके अनुरोधों पर प्रोसेस करने के लिए Apple की ओर प्रेषित किया जाता है. आपका डिवाइस Apple को अन्य जानकारी भी जैसे की आपका नाम और उपनाम; आपके पता पुस्तिका के संपर्कों के नाम, उपनाम और आपके साथ उनका रिश्ता (जैसे की, "मेरे पिताजी"), आपके संचयन के गानों के नामऔर आपके घर के होमकिट सक्षम डिवाइस (जैसे की "बैठक के दिये")(एकत्रित रूप से आपका "उपयोगकर्ता डेटा") भी प्रेषित करेगा. इस प्रकार के सभी डेटा का उपयोग Siri और श्रुतलेखन को आप अच्छी तरह से समझे और आप क्या बोलते है यह समझने के लिए किया जाता है. आपकी Apple की अन्य सेवाओं के उपयोग से Apple को जो डेटा प्राप्त हो सकता है वह अन्य डेटा के साथ लिंक नहीं किया जाता. Siri या श्रुतलेखन का उपयोग करके आप Apple को और उसकी सहायक कंपनियों और एजेंटों को आपके ध्वनि इनपुट और उपयोगकर्ता डेटा के साथ Siri, श्रुतलेखन तथा श्रुतलेखन कार्यात्मकता को Apple के अन्य उत्पाद और सेवाओं को प्रदान करने एवंम सुधारने हेतु इस जानकारी को हस्तांतरित करने, संचयन करने, रखरखाव करने, प्रोसेस करने और उपयोग करने की स्वीकृति देते हैं. 


यदि आपने स्थान सेवा को चालू किया है, तो जब आपने Siri को अनुरोध किया उस समय का आपके iOS Device का स्थान भी आपके स्थान-आधारित अनुरोधों के प्रतिसाद पर Siri की अचूकता में सुधार करने हेतु उसकी सहायता के लिए Apple को प्रेषित किया जा सकता है.  आप आपके iOS Device के स्थान सेवा सेटिंग में जाकर Siri के लिए व्यक्तिगत स्थान सेटिंग बंद करके Siri की स्थान-आधारित कार्यात्मकता को अक्षम कर सकते है.


Siri आपको आपके iOS Device के साथ उसे लॉक किए बिना आदान-प्रदान करने की अनुमति देता है. यदि आपने आपके iOS Device पर पासकोड सक्षम किया है और लॉक स्क्रीन से Siri के उपयोग हो जाने को प्रतिबंधित करना चाहते है, तो टैप करे सेटिंग्ज, फिर टैप करे सामान्य, और फिर टैप करे पासकोड लॉक, और Siri के विकल्प को "बंद" करे.


आप Siri और श्रुतलेखन को एक साथ किसी भी समय बंद कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए सेटिंग खोलें, सामान्य पर टैप करें, Siri को टैप करें और Siri स्विच को "बंद" पर स्लाइड करें. 


(डी) FaceTime; Wi-Fi Calling; iMessage. iOS Software की FaceTime कॉलिंग सुविधा (“FaceTime”), Wi-Fi कॉलिंग सुविधा (“Wi-Fi Calling”) या संदेश सुविधा सेवा (“iMessage”) का सेटअप करके उसका उपयोग करने के लिए आपके iOS Device और खाते के कुछ विशिष्ट पहचानकर्ताओं की आवश्यकता होती है. इन निश्चित पहचानकर्ताओं में आपका ईमेल पता (पते), Apple आईडी के लिए आपके द्वारा प्रदान जानकारी, आपके iOS Device का हार्डवेयर पहचानकर्ता और आपके iPhone का टेलीफोन नंबर शामिल किया हो सकता है.  iOS Software का उपयोग करने पर, आप इस बात से सहमत हो रहे है कि FaceTime, Wi-Fi Calling और iMessage सुविधाएं प्रदान करने और सुधारने हेतु Apple इन प्रोसेस का संचारण, संचयन, रखरखाव, और इन पहचानकर्ताओं का उपयोग कर सकता है. आपने यह समझ लिया है कि आपने जिस प्रकार के सेटिंग का चयन किया है उसके अनुसार आपके iPhone का टेलीफोन नंबर (आपके ब्लॉक किए जाने पर भी) अन्य तीसरे पक्ष को प्रदर्शित किया जा सकता है या FaceTime और iMessage के संदर्भ में आपका ईमेल पता दर्शाया जा सकता है. 


आपके iMessages के आसान वितरण के लिए और आपके सारे डिवाइसों में से संभाषण का रखरखाव करने में आपको सक्षम करने के लिए Apple कुछ सीमित अवधि के लिए आपके iMessages को एन्क्रिप्ट स्वरुप में रखता हैं. यदि आपके संदेशों को iMessage के रूप में प्रेषित नहीं किया जाता है, तो हो सकता है कि आपके संदेशों को SMS या MMS संदेश के रूप में प्रेषित किया गया हो, जिस के लिए संदेश वहन की दरें लागु हो सकती हैं.


आप आपके iOS Device के FaceTime सेटिंग में जाकर या प्रतिबंध सेटिंग में जाकर FaceTime प्रतिबंध सक्षम करके FaceTime सुविधा को बंद कर सकते हैं.  आप FaceTime सेटिंग में जाकर "सेल्युलर डेटा का उपयोग करें" स्लाइड करते हुए "बंद" पर स्विच करके केवल Wi-Fi पर FaceTime को भी प्रतिबंधित कर सकते है. आप आपके iOS Device के Wi-Fi Calling सेटिंग में जाकर या WiFi बंद करके Wi-Fi Calling को बंद कर सकते है. इसी प्रकार से आप आपके iOS Device पर संदेश सेटिंग में जाकर iMessage बंद कर सकते हैं.


(ई) Continuity. iOS सॉफ़्टवेयर (Handoff, iPhone Cellular Calls, SMS Relay) की कुछ Continuity सुविधाओं को तैयार करने और उनका उपयोग करने के लिए, आपके iOS डिवाइस और खाते हेतु कुछ विशिष्ट पहचानकर्ताओं की आवश्यकता है. ये विशिष्ट पहचानकर्ता आपका ईमेल पता (पते), आपके द्वारा प्रदत्त Apple ID जानकारी, आपके iOS डिवाइसों के लिए हार्डवेयर पहचानकर्ता, और आपके iPhone का टेलीफ़ोन नंबर शामिल कर सकते हैं.  iOS सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके, आप सहमति देते हैं कि Continuity सुविधाएं प्रदान करने और उन्हें बेहतर बनाने के उद्देश्य से Apple इन पहचानकर्ताओं को संचारित, एकत्रित, अनुरक्षित, संसाधित और उपयोग कर सकता है. आपके SMS या MMS संदेशों को भेजना आसान बनाने तथा आपके सभी डिवाइसों पर संवादों के अनुरक्षण हेतु, Apple एक सीमित अवधि तक आपके संदेशों को एनक्रिप्ट किए गए स्वरूप में रोक रख सकता है. आप अपने iOS डिवाइस में स्थित Handoff & Suggested Apps सेटिंग में जाकर Handoff बंद कर सकते हैं।  यदि अब आप किसी विशिष्ट डिवाइस पर SMS या MMS संदेश प्राप्त नहीं करना चाहते हैं, तो आप संदेश सेटिंग में जाकर भेजें और प्राप्त करें टैप करें और फिर उस फ़ोन नंबर को चुनें जिससे आप अब संदेश प्राप्त नहीं करना चाहते हैं. यदि अब आप अपने अन्य डिवाइसों से कॉल करना या कॉल प्राप्त करना नहीं चाहते हैं, तो अपने iPhone के FaceTime सेटिंग में जाएं और iPhone Cellular Calls अक्षम करें, या उस डिवाइस की कार्यात्मकता को अक्षम करने के लिए अपने अन्य डिवाइसों की समान सेटिंग पर जाएं.


(एफ) Maps. iOS Software (“Maps”) की मैप्स सेवाओं और सुविधाओं में शामिल मैप डेटा कवरेज में प्रदेशों के अनुसार फर्क हो सकता है. जब आप Maps के अंतर्गत किसी स्थान-आधारित सुविधाओं का जैसे कि टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन, यातायात और स्थानिक खोज उपयोग करते है, तो विभिन्न स्थान-संबंधी और उपयोग संबंधी जानकारी को आपके iOS Device के वास्तविक भौगोलिक स्थान के साथ, आपके अनुरोधों पर प्रोसेस करने तथा Maps को सुधारने में मदद करने हेतु Apple को प्रेषित किया जा सकता है. इस प्रकार के स्थान और उपयोग डेटा को Apple द्वारा आपकी व्यक्तिगत पहचान न हो ऐसे स्वरुप में संग्रहित किया जाता है. Maps का उपयोग करके आप Apple को और उसकी सहायक कंपनियों और एजेंटों को Maps की सुविधाओं और सेवाओं तथा Apple के अन्य उत्पाद और सेवाओं को प्रदान करने एवंम सुधारने हेतु इस जानकारी को हस्तांतरित करने, संचयन करने, रखरखाव करने, प्रोसेस करने और उपयोग करने की स्वीकृति देते हैं. आप Maps की स्थान-आधारित कार्यात्मकता को आपके iOS Device के Location Services की सेटिंग में जाकर Maps के लिए व्यक्तिगत स्थान सेटिंग बंद करके अक्षम कर सकते है. यदि आप टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन जैसे Location Services की सेटिंग को अक्षम करते है तो Maps कुछ निश्चित सुविधाएं अनुपलब्ध हो सकती है.


(जी) iAd की ओर से रूचि-आधारित विज्ञापन. Apple आपको मोबाइल, रूचि-आधारित विज्ञापन प्रदान कर सकता है. यदि आप अपने iOS Device पर प्रासंगिक विज्ञापनों को प्राप्त करना नहीं चाहते है तो आप आपके iOS Device पर Limit Ad Tracking सेटिंग से बाहर निकलने का चयन कर सकते है. यदि आप बाहर निकलने का चयन करते है तो आप उसी प्रकार मोबाइल विज्ञापनों को प्राप्त रखना जारी रखेंगे, लेकिन प्रासंगिक विज्ञापनों की तुलना में उनकी संख्या कम होगी क्योंकि वे आपकी रूचि पर आधारित नहीं होगी. वेब पृष्ठ पर या अनुप्रयोग में या व्यक्तिगत जानकारी पर आधारित नहीं है ऐसे अन्य सामग्री के आधार पर आप संबंधित विज्ञापनों को देख सकते हैं. 


(एच) Safari में Spotlight; Spotlight Suggestions. जब आप Safari में Spotlight या Spotlight Suggestions का उपयोग करते है, तो आपकी खोज की प्रश्नावली, आपने चयन किया हुआ Spotlight Suggestions और संबंधित उपयोग डेटा Apple को प्रेषित किया जाएगा. Spotlight का उपयोग करते समय आपके डिवाइस पर मिले हुए खोज परिणाम Apple को प्रेषित नहीं किए जाएंगे. यदि आपने Location Services को चालू किया है तो जब आप Spotlight के लिए प्रश्नावली खोजते है तो उसी समय आपके iOS Device का स्थान Apple को प्रेषित किया जाता है. स्थान, खोज प्रश्नावली और उपयोगिता जानकारी Apple को प्रेषित की जाएगी जिसका उपयोग केवल Apple द्वारा Spotlight Suggestions अधिक प्रासंगिक बनाने और अन्य Apple उत्पाद तथा सेवाओं को सुधारने हेतु किया जाएगा. Safari में Spotlight या Spotlight Suggestions का उपयोग करने पर आप Apple और उसकी सहायक कंपनियों और एजेंटों को Spotlight Suggestions अधिक प्रासंगिक बनाने और अन्य Apple उत्पाद तथा सेवाओं को सुधारने हेतु इस जानकारी को हस्तांतरित करने, संचयन करने, रखरखाव करने, प्रोसेस करने और उपयोग करने की स्वीकृति देकर सहमत होते हैं.


यदि आप अपने Spotlight खोज प्रश्नावली और Spotlight Suggestions उपयोगिता डेटा Apple को प्रेषित नहीं करना चाहते है, तो आप Spotlight Suggestions बंद कर सकते है. ऐसा करने के लिए सेटिंग खोलें, सामान्य टैप करें, Spotlight Search टैप करें और Spotlight Suggestions को अचयनित करें. यदि आप Spotlight Suggestions बंद करते है, तो Spotlight केवल आपके डिवाइस की सामग्री खोजेगा. इसी प्रकार यदि आप अपने Safari खोज प्रश्नावली और Spotlight Suggestions उपयोगिता डेटा Apple को प्रेषित नहीं करना चाहते है, तो आप Safari के लिए अपनी गोपनियता सेटिंग किसी भी समय बदल सकते है. ऐसा करने के लिए सेटिंग खोलें, Safari टैप करें, गोपनियता और सुरक्षा को स्क्रोल डाउन करें और सक्षम या अक्षम करने के लिए विकल्प का चयन करें. 


आप Spotlight Suggestions के लिए Location Services बंद कर सकते है. ऐसा करने के लिए सेटिंग खोलें, गोपनियता टैप करें, Location Services टैप करें, System Services टैप करें और Spotlight Suggestions को "बंद" पर स्लाइड करें. यदि आप अपने डिवाइस पर Location Services बंद करते है तो आपका निश्चित स्थान Apple को प्रेषित नहीं किया जाएगा. प्रासंगिक खोज सुझावों का वितरण करने हेतु Apple आपके इंटरनेट कनेक्शन के आईपी का उपयोग उसके भौगोलिक प्रदेश से मैच करके आपके स्थान का अनुमान लगाने के लिए कर सकता है.


(आई) iBooks; पॉडकास्ट. यदि आप iBooks और पॉडकास्ट अनुप्रयोगों का आपके iOS Device और कम्प्यूटर्स के संपुर्ण  बुकमार्क्स, नोट्स, संचयन तथा पॉडकास्ट सदस्यता डेटा के संकालन हेतु उपयोग करने के लिए चयन करते है, तो आप स्वीकृत करते है कि इस प्रकार का डेटा Apple को प्रेषित किया जाएगा और iBooks Store या iTunes Store के लिए उपयोग किए जानेवाले Apple आईडी के संयोजन में Apple आईडी के माध्यम से सामग्री एक्सेस करने के लिए आपके प्राधिकृत डिवाइस और कम्प्यूटर के इस प्रकार के डेटा का संकालन करने हेतु संग्रहित किया जाएगा. आप किसी भी समय सेटिंग में जाकर iBooks और पॉडकास्ट अनुप्रयोगों के लिए क्रमश: संकालन विकल्प बदलकर संकालन किसी भी समय बंद कर सकते है.


(जे) गोपनियता पॉलिसी. आपकी जानकारी का हमेशा Apple के गोपनियता पॉलिसी के अनुसार रखरखाव किया जाता है जो इस लाइसेंस में संदर्भ के लिए शामिल है और उसे यहां पर भी देखा जा सकता है: http://www.apple.com/legal/privacy/


5. सेवाएं और तीसरे पक्ष की सामग्री  

(ए) Apple के iTunes Store, App Store, iBooks Store, Game Center, iCloud, Maps और Apple के अन्य तथा तीसरे पक्ष की सेवाओं और वेब साईट (एकत्रित और व्यक्तिगत रूप से "सेवाएं") पर iOS Software एक्सेस दे सकता है. इस प्रकार की सेवाएं सभी भाषाओं और देशों में उपलब्ध नहीं हो सकती. इन सेवाओं के उपयोग के लिए इंटरनेट का एक्सेस आश्यक हो सकता है और विशिष्ट सेवाओं के उपयोग के लिए Apple ID, अतिरिक्त शर्तों की आवश्यकता हो सकती है और उस के लिए अतिरिक्त फीस भी लग सकती है. Apple आईडी या अन्य Apple Service के साथ इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करके आप उस सेवा के लिए जैसे कि नवीनतम iTunes Store के नियम और शर्तों से, जिस देश में आप इस तरह के स्टोअर एक्सेस करते ऐसे नवीनतम iBooks Store के नियम और शर्तों से अथवा Game Center के नियम और शर्तों से लागू हो सकनेवाली शर्तों से जो http://www.apple.com/legal/internet-services/itunes/ww/, या iCloud के नियम और शर्तों से जो http://www.apple.com/legal/internet-services/icloud/ww/ यहां पर क्रमश: एक्सेस और अवलोकन के लिए पाई जा सकती है, से सहमत हो रहे है.  


(बी) यदि आप iCloud के लिए साइन अप करते है, तो “iCloud Photo Library”, “My Photo Stream”, “iCloud Photo Sharing”, “Back Up” और “Find My iPhone” जैसी कुछ विशिष्ट iCloud सुविधाएं सीधे iOS Software से एक्सेस की जा सकती है.  आप iCloud के उपयोग और यह सुविधाएं नवीनतम iCloud सेवा के नियम और शर्तों का विषय है इससे सहमत है और उसे स्वीकृत कर रहे है, जिसका आप यहां पर एक्सेस कर सकते है और अवलोकन कर सकते है: http://www.apple.com/legal/internet-services/icloud/ww/.


(सी) किसी भी सेवा का उपयोग करते समय आपने यह भी समझ लिया होगा कि आपके सामने बीभत्स, अशोभनीय या आपत्तिजनक लगनेवाली सामग्री भी आ सकती है जिसमें स्पष्ट भाषा की पहचान की भी जा सकती है या नहीं भी की जा सकती है, और किसी भी खोज या विशिष्ट URL के दर्ज करने का परिणाम स्वचालित रूप से और बिना किसी उद्देश्य के आपत्तिजनक सामग्री के संदर्भ या लिंक बनाने में हो सकता है. फिर भी, आप अपनी स्वयं की जोखिम पर इस सेवा का उपयोग करने से सहमत हो रहे है और जिस आपकी सामग्री में बीभत्स, अशोभनीय या आपत्तिजनक ऐसा कुछ मिलता है तो उसके लिए Apple, उससे संबंधित, एजेंट, प्रमुख व्यक्ति, लाइसेंसधारक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं रहेंगे. 


(डी) विशिष्ट सेवाएं तीसरे पक्ष ("तीसरे पक्ष की सामग्री") से सामग्री, डेटा, जानकारी अनुप्रयोग प्रदर्शित, शामिल कर असक्त है या बना सकता है अथवा विशिष्ट तीसरे पक्ष की वेब साईट को लिंक प्रदान कर सकता है. सेवाओं का उपयोग करके आप इसके बारे में सहमत होकर स्वीकृत कर रहे है कि सामग्री को जांचना या उसका मूल्यमापन, शुद्धता, पूर्णता, सामयिकता, मान्यता, कॉपीराइट का अनुपालन, वैधता, औचित्य, गुणवत्ता या ऐसे किसी भी तीसरे पक्ष के सामग्री या वेब साईट के अन्य पहलु के लिए Apple जिम्मेदार नहीं रहेगा. Apple,और उसके अधिकारी, संबंधित व्यक्ति और सहायक कंपनियां आपके या अन्य व्यक्ति के किसी भी तीसरे पक्ष की सेवाओं, तीसरे पक्ष की सामग्री या वेब साईट या अन्य किसी भी सामग्री, उत्पाद या तीसरे पक्ष की सेवाओं के लिए अधिकार पत्र नहीं लेते है अथवा समर्थन नहीं करते है और ना ही ऐसा कोई दायित्व या जिम्मेदारी को मानते है. आपकी सुविधा हेतु तीसरे पक्ष की सामग्री और अन्य वेब साईट की लिंक आपको प्रदान की जाती है. 


(ई) ना ही Apple और ना ही उसके सामग्री प्रदाता जानकारी, स्थान डेटा या किसी भी सेवा द्वारा प्रदर्शित किए जानेवाले अन्य डेटा की उपलब्धतता, शुद्धता, पूर्णता, विश्वसनीयता या सामयिकता की गारंटी नहीं देते है.  किसी भी सेवा द्वारा प्रदर्शित की जानेवाली वित्तीय जानकारी केवल सामान्य जानकारी हेतु है और निवेश की सलाह के लिए उसे विश्वसनीय नहीं समझा जाना चाहिए. इन सेवाओं के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर किसी भी प्रकार का प्रतिभूति व्यवहार करने से पहले, आपको वित्तीय या प्रतिभूति व्यवसायियों से जो आपके देश या प्रदेश में वित्तीय या प्रतिभूति की सलाह देनेवाले कानूनी तौर पर पात्र व्यवसायी है उनसे सलाह लेनी चाहिए. Apple Maps service के साथ किसी भी सेवाओं द्वारा प्रदान किया जानेवला स्थान डेटा प्राथमिक नेविगेशनल और/या नियोजन उद्देशों के लिए प्रदान किया गया है और जहां शुद्ध स्थान की जानकारी आवश्यक हो ऐसी स्थिति में उस पर निर्भर रहने के उद्देश्य से या जहां अशुद्ध, गलत, पुराने या अपुर्ण स्थान डेटा के कारण मृत्यु, व्यक्तिगत क्षति संपत्ति या पर्यावर्णात्मक नुकसान हो जाए इस हेतु से तैयार नहीं की गई है. आप इससे भी सहमत है कि आपको Maps सेवा से प्राप्त होनेवाले परिणाम Maps के डेटा को प्रभावित करनेवाले घटकों के कारण जो वातावरण, रोड और यातायात स्थिति तथा भूराजनैतिक जैसे घटकों तक सीमित नहीं है, के कारण वास्तविक रोड या प्रदेश से अलग हो सकते है. आपकी सुरक्षा के लिए जब आप नेविगेशन सुविधा का उपयोग करते है तब हमेशा पोस्ट किए गए रोड के चिन्हों और वर्तमान रोड स्थिति की ओर ध्यान दें. सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमनों का पालन करें और याद रखें कि पैदल चलने के दिशानिर्देश में फुटपाथ और पैदल चलनेवालों के मार्ग शामिल नहीं भी हो सकते है.


(एफ) सेवाओं के उपयोग के माध्यम से अपलोड किए जानेवाले सामग्री के विस्तार के लिए आपके पास सभी अधिकारों का स्वामित्व है या प्राधिकार है या तो फिर कानूनी तौर पर अपलोड करने के लिए आपको अनुमति है ऐसी सामग्री और ऐसी सामग्री सेवाओं को लागू हो सकनेवाली किसी भी शर्तों का उल्लंघन नहीं करती है, ऐसा आप दर्शाते है. अप इस बात से भी सहमत है कि जिन सेवाओं में स्वामित्व से संबंधित सामग्री, जानकारी और Apple के स्वामित्ववाली सामग्री होती है ऐसे साईट के स्वामी और/या उनके लाइसेंसधारक लागू हो सकनेवाले बौद्धिक संपदा और कानूनों से जो कॉपीराइट तक सीमित नहीं है, संरक्षित है. आप इस बात से भी सहमत है कि आप ऐसे किसी भी स्वामित्ववाली सामग्री, जानकारी या सेवाओं के उपयोग से अनुमति प्राप्त सामग्री के अलावा ऐसी सामग्री, या इस लाइसेंस के शर्तों के असंगत स्वरुप की अथवा जो तीसरे पक्ष या Apple के बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करनेवाली हो ऐसे सामग्री का उपयोग नहीं करेंगे. सेवाओं का कोई भी भाग किसी भी स्वरुप में या किसी भी उद्देश्यों के लिए पुनरुत्पादित नहीं किया जाएगा. आप इस बात से भी सहमत है कि आप सेवाओं को किसी भी स्वरुप में किराए पर देना, लीज पर देना, कर्ज के रूप में देना, बिक्री करना, वितरण करना या उससे व्युत्पन्न कार्यों की निर्मिति करना नहीं कर सकते और कम्प्यूटर वाइरस, वार्म्स, ट्रोजन हॉर्स या मालवेयर का संचारण करने हेतु या अनधिकृत प्रवेश अथवा नेटवर्क की क्षमताओं पर भार डालने के अलावा चाहे वह कुछ भी हो, आप सेवाओं का किसी भी अनधिकृत रूप में उपयोग नहीं करेंगे. इसके अलावा आप इस बात से भी सहमत है कि आप सेवाओं का किसी भी स्वरुप में परेशान करने, अपशब्द प्रयोग करने, चोरी से प्रवेश करने, धमकी देने, कलंक लगाने या फिर किसी अन्य पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए नहीं करेंगे और Apple किसी भी तरह से आपके द्वारा ऐसा उपयोग किए जाने पर जिम्मेदार नहीं रहेगा और ना ही किसी परेशानी, धमकी, मानहानिकारक, बीभत्स, उल्लंघन करनेवाले या गैरकानूनी संदेशों या संचारण के लिए, जो आप किसी भी सेवाओं के उपयोग के परिणाम स्वरुप प्राप्त करते है, के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा.


(जी) इसके अतिरिक्त, iOS Device पर एक्सेस, लिंक या प्रदर्शित किए जानेवाली सेवाएं और तीसरे पक्ष की सामग्री सभी भाषाओं या देशों या प्रदेशों में उपलब्ध नहीं होगी. Apple ऐसे किसी भी सेवाओं या तीसरे पक्ष की सामग्री का जो उचित हो या किसी विशिष्ट स्थान में उपयोग के लिए उपलब्ध हो, प्रतिनिधित्व नहीं करता है. आप जितनी बार भी इस प्रकार की सेवाओं और तीसरे पक्ष के सामग्री के उपयोग या एक्सेस का चयन करते है, तो यह सब आप अपने स्वयं के नेतृत्व में करें और इस के लिए लागू हो सकनेवाले किसी भी कानून का अनुपालन करने के लिए आप जिम्मेदार रहेंगे, जो लागू हो सकनेवाले स्थानिक कानूनों का और गोपनियता तथा डेटा संचयन नियमों तक सीमित नहीं है. आपके iOS Device से फोटो शेअरिंग या संकालन फोटो के साथ संचारण किए जानेवाले फोटो डेटा स्थान समेत मेटाडेटा का कारण बन सकता है. Apple और उसके लाइसेंसधारक किसी भी सेवाओं पर किसी भी समय बिना सूचना के एक्सेस के अधिकार बदलना, रद्द करना, हटाना या अक्षम करना कर सकते है. यदि कोई कार्यक्रम नहीं हुआ तो ऐसे किसी भी सेवाओं के एक्सेस को निकालने या अक्षम करने के लिए Apple उत्तरदायी रहेगा. किसी विशिष्ट सेवाओं पर एक्सेस या उपयोग पर किसी भी स्थिति में और बिना सूचना या उत्तरदायित्व के Apple उनको सीमित कर सकता है. 


6. समाप्ति. यह लाइसेंस समाप्त किए जाने तक प्रभावी रहेगा. यदि आप इस लाइसेंस के किसी भी शर्तों का अनुपालन करने में असफल हुए तो इस लाइसेंस के अंतर्गत आपके अधिकारों को Apple की ओर से बिना किसी सूचना के समाप्त या स्थगित किया जाएगा. इस लाइसेंस के समापन पर आप iOS Software के सभी उपयोग को स्थगित करेंगे.  ऐसे किसी भी समापन में इस लाइसेंस के अनुभाग 4, 5, 6, 7, 8, 9, 12 और 13 अस्तित्व में रहेंगे.


7. वारंटियों का अस्वीकरण. 

7.1     यदि आप एक ग्राहक है जो उपभोक्ता भी है (वह व्यक्ति जो iOS Software का अपने व्यवसाय के अलावा भी उपयोग करता है), तो आप जिस देश में रहते है वहां आपको कानूनी अधिकार होंगे जो आप पर लागू होनेवाले मर्यादाओं को प्रतिबंधित करते होंगे और जहां प्रतिबंधित हैं वहां वे आप पर लागू नहीं होंगे. अधिकारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको आपके स्थानीय उपभोक्ता सलाह संस्था से संपर्क करना चाहिए.


7.2     आप स्पष्ट रूप से इस बात को स्वीकार करके सहमत हो रहे है कि लागू हो सकनेवाले कानून के द्वारा जितनी बार भी हो उतनी बार इस iOS SOFTWARE का उपयोग और iOS SOFTWARE के माध्यम से कोई भी सेवा आपके स्वयं के जोखिम पर तथा संपुर्ण जोखिम को आपकी संतोषजनक गुणवत्ता, निष्पादन, शुद्धता और प्रयासों के साथ निष्पादित किया जाएगा. 


7.3     लागू हो सकनेवाले कानून से प्राप्त अनुमति के अनुसार अधिकतम उपयोग के लिए iOS SOFTWARE और सेवाओं को "जैसे है वैसे" और "जैसे उपलब्ध है वैसे" के अनुसार सभी दोष और किसी भी प्रकार के वारंटी के बिना प्रदान किया गया है, और APPLE तथा APPLE के लाइसेंसधारक (अनुभाग 7 और 8 के हेतु एकत्रित रूप से उन्हें APPLE के रूप संदर्भित किया जाएगा) इसके अनुसार जो व्यक्त होती है, ध्वनित या वैधानिक होती है ऐसी सभी वारंटियों और शर्तों को iOS SOFTWARE और सेवाओं के संदर्भ में अस्वीकृत करते है जो ध्वनित वारंटियां और/या बाजार में लाने योग्य स्थितियों, संतोषजनक गुणवत्ता, विशिष्ट हेतु के लिए अनुकूल, शुद्धता, आनंद तथा तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन यहां तक सीमित नहीं है. 


7.4     आपके iOS SOFTWARE और उसकी सेवाएं, जिसमें कार्यं शामिल हैं या इसके द्वारा निष्पादित या प्रदान की गई सेवाओं के लाभ के साथ होनेवाले हस्तक्षेप के विरुद्ध तथा iOS SOFTWARE आपकी आवश्कताओं को पुर्ण करेगा, iOS SOFTWARE और सेवाओं का परिचालन बाधित नहीं होगा या त्रुटि मुक्त रहेगा तथा कोई भी सेवा उपलब्ध होने पर जारी रखी जाएगी एवंम iOS SOFTWARE और सेवाओं के दोष दूर किए जाएंगे अथवा iOS SOFTWARE तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर, अनुप्रयोग या तीसरे पक्ष की सेवाओं को सुसंगत रहेगा इसके बारे में APPLE कोई अधिकार पत्र नहीं देता है. इस iOS SOFTWARE के इन्सटॉलेशन से तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर, अनुप्रयोगों की उपलब्धतता एवंम उपयोगिता या तीसरे पक्ष की सेवाएं तथा APPLE की उत्पाद और सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. 


7.5     आप यह भी स्वीकार करते हैं कि iOS सॉफ्टवेयर और सेवाओं को ऐसी परिस्थितियों या पर्यावरण के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है जहां विफलता या समय में विलंब या त्रुटियां या पुनरावृत्तियों में iOS सॉफ्टवेयर द्वारा प्रदान की जाने वाली सामग्री या सेवाएं मृत्यु, व्यक्तिगत क्षति, या गंभीर शारीरिक या पर्यावरणीय क्षति का कारण बन सकते हैं, जिसमें बिना प्रतिबंध के नाभिकीय सुविधाएं, विमान नेविगेशन या संचार व्यवस्था, हवाई यातायात नियंत्रण, जीवन समर्थन या आयुध प्रणालियां भी शामिल हैं। 


7.6  APPLE या APPLE के प्रतिनिधि से ऐसी कोई मौखिक तथा लिखित जाकारी या सलाह नहीं दी जाती है जिससे वारंटी तैयार हो. iOS SOFTWARE या सेवाओं ने त्रुटियों को साबित करना चाहिए, सभी आवश्यक सर्विसिंग, मरम्मत तथा सुधारों की संपुर्ण लागत को आपने देना चाहिए. कुछ अधिकार क्षेत्र ध्वनित वारंटियों का अपवर्जन या ग्राहक के लागू हो सकनेवाले वैधानिक अधिकारों पर मर्यादाओं को अनुमति देते है जिससे ऊपर दिए हुए अपवर्जन और मर्यादाएं आप पर लागू नहीं हो सकेंगी. 


8. उत्तरदायित्व की मर्यादा. उस सीमा तक जहां प्रयोज्य विधि द्वारा निषिद्ध न हो, किसी भी स्थिति में APPLE व्यक्तिगत क्षति, या कोई भी प्रासंगिक, विशेष, अप्रत्यक्ष या परिणामी क्षतियों, जो भी, बिना प्रतिबंध के, हानि या लाभ के लिए क्षति, भ्रष्टाचार या डेटा खो जाने, डेटा संचारित या प्राप्त करने में (बिना कोर्स सूचना, असाइनमेंट और सामग्री मर्यादा समेत) विफलता मिलने, व्यवसाय में व्यवधान या किसी भी तरह की व्यवसायिक क्षतियों, iOS SOFTWARE या सेवाओं के उपयोग में आपकी अयोग्यता से उत्पन्न कारणों या संबधित स्थितियों या किसी भी तृतीय पक्ष सॉफ्टवेयर द्वारा या iOS SOFTWARE या सेवाओं के संयोजन के संबंध में, जैसे भी कारण हो, दायित्व के सिद्धांत की परवाह किए बिना (अनुबंध, हानि या अन्यथा) और भले ही APPLE, उससे संबंधित व्यक्ति, एजेंट या प्रमुख व्यक्ति को इन संभावित क्षतियों की सलाह दी हो, इन सबके लिए किसी तरह उत्तरदायी नहीं होगा. कुछ अधिकार क्षेत्र उत्तरदायित्व अपवर्जन या मर्यादाओं को व्यक्तिगत क्षति या संलग्न तथा परिणाम स्वरुप नुकसान के लिए अनुमति नहीं देते है, इसलिए ऐसी मर्यादाएं आप पर लागू नहीं हो सकती. यदि कोई घटना नहीं हुई तो Apple की कुल जिम्मेदारी आपके संपुर्ण नुकसान के लिए ( जिसमें व्यक्तिगत चोट शामिल है उसके अलावा लागू होनेवाले नियम के अनुसार आवश्यक हो तो) राशि को दो सौ पचास डॉलर (U.S.$250.00) तक बढाया जा सकता है. यदि ऊपर दिए गए उपाय उसके अत्यावश्यक हेतु के कारण असफल हुए तो पूर्वगामी मर्यादाएं लागू होगी.


9. डिजिटल प्रमाणपत्र. iOS Software में ऐसी कार्यात्मकता शामिल है जो Apple या तीसरे पक्ष से डिजिटल प्रमाणपत्रों को स्वीकार करने की अनुमति देती है. APPLE या तीसरे पक्ष से जारी किए जानेवाले प्रमाणपत्र पर निर्भर रहना है या नहीं इसके निर्णय के लिए आप पुर्ण रूप से स्वयं जिम्मेदार रहते हैं. डिजिटल प्रमाणपत्रों का उपयोग यह पुर्ण रूप से आपकी जिम्मेदारी है. लागू होनेवाले नियम से अधिकतम बार बाजार के अनुसार तथा किसी विशिष्ट हेतु, शुद्धता, सुरक्षा या डिजिटल प्रमाणपत्रों के बारे में तीसरे पक्ष के अधिकारों के लिए कोई उल्लंघन न करना इसके संदर्भ में APPLE की कोई वारंटी या प्रतिनिधित्व, रूचि तथा आग्रह नहीं है.  


10. निर्यात नियंत्रण. आप iOS Software का उपयोग या इसे निर्यात अथवा इसे पुनः निर्यात नहीं कर सकते हैं, केवल संयुक्त राष्ट्र के कानून द्वारा प्राधिकृत के सिवाय और क्षेत्राधिकार के कानून के अनुसार जिसमें iOS Software प्राप्त किया गया था. विशेष रूप से, लेकिन बिना प्रबंधन के, iOS Software को (अ) किसी भी संयुक्त राज्य प्रतिबंधित देश में या (ब) विशेष रूप से नामित राष्ट्रों के अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की सूची या अमेरिकी वाणिज्य विभाग के खारिज व्यक्ति की सूची या निकाय की सूची में निहित किसी व्यक्ति को निर्यात या पुन:निर्यात नहीं किया जा सकता है। iOS Software का उपयोग करके, आप यह निरूपित और सुनिश्चित करते हैं कि आप किसी ऐसे देश में स्थित नहीं हैं या किसी ऐसी सूची में मौजूद नहीं हैं. आप इस बात से सहमत हैं कि आप संयुक्त राष्ट्र कानून द्वारा निषिद्ध किसी उद्देश्य के लिए iOS Software का उपयोग नहीं करेंगे, जिसमें बिना प्रतिबंध के विकास, डिजाइन, विनिर्माण या मिसाइलों का उत्पादन, नाभिकीय, रासायनिक या जैविक हथियार शामिल हैं.


11. सरकार लक्ष्य प्रयोक्ता. iOS Software और संबंधित प्रलेखन "वाणिज्यिक वस्तुएं" हैं, जैसे कि यह पद 48 C.F.R. §2.101 में परिभाषित है, " वाणिज्यिक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर" और "वाणिज्यिक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रलेखन" के अनुसार, ऐसे पदों का उपयोग 48 C.F.R. §12.212 or 48 C.F.R. §227.7202 में किया गया है,उनके अनुसार प्रयोज्य है. 48 C.F.R. §12.212 or 48 C.F.R. §227.7202-1 के अनुरूप 227.7202-4 के द्वारा, जैसा प्रयोज्य है, वाणिज्यिक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और व्यावसायिक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रलेखन अमरीका सरकार लक्ष्य प्रयोक्ता द्वारा लाइसेंस प्राप्त हैं (अ) केवल वाणिज्यिक वस्तुएं और (ब) केवल वे अधिकार जो सभी लक्षित प्रयोक्ताओं के लिए नियमों और शर्तों के अनुसार इसमें स्वीकृत हैं. अप्रकाशित-अधिकार संयुक्त राष्ट्र के कॉपीराइट कानून के अंतर्गत आरक्षित हैं


12. कानून और विच्छेदनीयता पर नियंत्रण यह लाइसेंस कैलिफोर्निया राज्य के कानून के अनुसार शासित और स्वीकृत होगा, इसके निजी अंतर्राष्ट्रीय कानून के सिवाय. वस्तुओं की अंतर्राष्ट्रीय बिक्री के अनुबंध में यह लाइसेंस संयुक्त राष्ट्र संधिपत्र द्वारा शासित नहीं होगा, जिसका प्रयोग स्पष्ट रूप से अपवर्जित है. यदि आप युनाइटेड किंगडम आधारित उपभोक्ता हैं, तो यह लाइसेंस आपके निवास के क्षेत्राधिकार में आने वाले कानून द्वारा शासित होगा.  यदि किसी कारण से सक्षम अधिकारिता वाला न्यायालय किसी प्रावधान, या इसका अंश,अप्रवर्तनीय पाता है, तो इस लाइसेंस का शेष पूर्ण रूप से बाध्य और प्रभावी होगा.  


13. पूर्ण अनुबंध; शासित भाषा. यह लाइसेंस आपके और Apple के बीच iOS Software से संबधित संपूर्ण अनुबंध का गठन करता है और इस तरह की विषय सामग्री के बारे में सभी पूर्व या समकालीन सहमतियों का स्थान लेता है. इस लाइसेंस में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन बाध्यकारी होगा जब तक की यह Apple द्वारा लिखित और हस्ताक्षरित न हो. इस लाइसेंस का कोई भी अनुवाद स्थानीय आवश्यकताओं और अंग्रेजी तथा गैर-अंग्रेजी संस्करणों बीच होने वाले विवाद की स्थिति किया जाता है, इस लाइसेंस का अंग्रेजी संस्करण शासित होगा, जो आपके क्षेत्राधिकार की सीमा में स्थानीय कानून द्वारा निषिद्ध नहीं होगा.


14. तृतीय पक्ष अभिस्वीकृतियां. iOS Software के कुछ अंश उपयोग या तृतीय पक्ष सॉफ्टवेयर और अन्य कॉपीराइट की गई सामग्री को शामिल कर सकते हैं. iOS Software के लिए इस तरह की सामग्री के हेतु अभिस्वीकृतियां, लाइसेंसीकरण की शर्तें और अस्वीकरण इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजो के रूप में हैं, और इस तरह की सामग्री अपने सबंधित शर्तों द्वारा नियमित है. Google सेफ ब्राउजिंग सर्विस का उपयोग Google की सेवा शर्तें (http://www.google.com/terms_of_service.html) Google की गोपनियता नीति (http://www.google.com/privacypolicy.html)का विषय है.


15. MPEG-4; H.264/AVC नोटिस का उपयोग 

(अ) MPEG-4 Systems Standard के अनुसार एन्कोडिंग के लिए MPEG-4 Systems Patent Portfolio License के अंतर्गत iOS Software लाइसेंस प्राप्त है, इसके अलावा एन्कोडिंग के लिए (i) भौतिक मीडिया में संग्रहित या दोहराया गया डेटा जिसका शीर्षक दर शीर्षक के आधार पर भुगतान किया है और/या (ii) शीर्षक दर शीर्षक के आधार पर भुगतान किया हुआ डेटा अंतिम उपयोगकर्ता को स्थायी संग्रहण और/या उपयोग के लिए संचारित किया है, तो राजस्व का अतिरिक्त लाइसेंस और भुगतान आवश्यक है. इस प्रकार के अतिरिक्त लाइसेंस MPEG LA, LLC से प्राप्त किए जा सकते हैं. अधिक विवरण के लिए http://www.mpegla.com देखें.


(बी) iOS Software में MPEG-4 वीडिओ एनकोडिंग और/या डिकोडिंग कार्यात्मकता शामिल है. iOS Software उपभोक्ता के व्यक्तिगत और गैर-वाणिज्यिक उपयोग के लिए MPEG-4 विजुअल पेटेंट पोर्टफोलियो लाइसेंस के अंतर्गत इन कार्यों हेतु लाइसेंसीकृत है (i) MPEG-4 विज़ुअल पेटेंट पोर्टफोलियो (“MPEG-4 Video”) के अनुसार वीडियो एनकोडिंग करना और/या (ii) MPEG-4 वीडियो डिकोड करना जिसे व्यक्तिगत या गैर-वाणिज्यिक गतिविधि में संग्लन उपभोक्ता द्वारा इनकोड किया गया था और/या MPEG LA द्वारा लाइसेंसीकृत वीडियो प्रदाता द्वारा MPEG-4 वीडियो प्रदान करने के लिए प्राप्त किया गया था. कोई लाइसेंस अनुमत या किसी अन्य उपयोग के लिए लक्षित नहीं है. प्रचार, आतंरिक और वाणिज्यिक उपयोग और अतिरिक्त जानकारी और लाइसेंसिंग सहित अतिरिक्त जानकारी MPEG LA, LLC से प्राप्त की जा सकती हैं.  देखेंhttp://www.mpegla.com. 


(सी) iOS Software में AVC एनकोडिंग और/या डिकोडिंग कार्यात्मकता शामिल है, H.264/AVC के वाणिज्यिक उपयोग हेतु अतिरिक्त लाइसेंसिंग की आवश्यकता है और निम्नलिखित प्रावधान लागू होंगे: iOS Software में AVC कार्यात्मकता इनमें लाइसेंसकृत है केवल उपभोक्ता के व्यक्तिगत और गैर-वाणिज्यिक उपयोग के लिए इन कार्यों के हेतु (i) AVC मानक ("AVC वीडियो") के अनुसार वीडियो इनकोड करना और/या (ii) AVC वीडियो डिकोड करना जिसे उपभोक्ता द्वारा व्यक्तिगत और गैर वाणिज्यिक गतिविधि में इनकोड किया गया था और या AVC वीडियो जिसे वीडियो प्रदाता द्वारा लाइसेंसीकृत AVC वीडियो प्राप्त किया गया था. अन्य उपयोगों और लाइसेंस के बारे में जानकारी MPEG LA L.L.C द्वारा ली जा सकती है. देखेंHTTP://WWW.MPEGLA.COM. 


16. Yahoo खोज सेवा प्रतिबंध. सफ़ारी द्वारा उपलब्ध Yahoo खोज सेवा केवल निम्नलिखित देशों और क्षेत्रों के लिए लाइसेंसीकृत है: अर्जेंटीना, अरूबा, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बारबाडोस, बेल्जियम, बरमूडा, ब्राजील, बुल्गारिया, कनाडा, केमैन द्वीप, चिली, चीन, कोलंबिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रीस, ग्रेनाडा, ग्वाटेमाला, हाँग काँग, हंगरी, आइसलैंड, भारत, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, जमैका, जापान, लातविया, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, मलेशिया, माल्टा, मेक्सिको, नीदरलैंड्स, न्यूज़ीलैंड, निकारागुआ, नॉर्वे, पनामा, पेरू, फ़िलिपींस, पोलैंड, पुर्तगाल, प्यूर्टो रिको, रोमानिया, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, दक्षिण कोरिया, स्पेन, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट, स्वीडन, स्विट्ज़र्लॅंड, ताइवान, थाईलैंड, बहामा, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुर्की, ब्रिटेन, उरुग्वे , अमेरिका और वेनेज़ुएला.


17.  Microsoft एक्सचेंज नोटिस. Microsoft एक्सचेंज ActiveSync प्रोटोकॉल को कार्यान्वित करने के लिए iOS Software में Microsoft एक्सचेंज मेल सेटिंग केवल आपके iOS और Microsoft एक्सचेंज या Microsoft द्वारा लाइसेंसकृत अन्य सर्वर सॉफ्टवेयर के बीच ईमेल, संपर्क, कैलेंडर और टास्क जैसी जानकारी के एयर सिंक्रनाइजेशन के लिए ही लाइसेंसीकृत है.


EA1205

9/26/2014


--------------------------------------------------------------

Apple Pay पूरक नियम और शर्तें


यह Apple Pay पूरक नियम और शर्तें (“पूरक शर्तें”) iOS Software लाइसेंस एग्रीमेंट ( “लाइसेंस”) को पुर्ण करते है; लाइसेंस की दोनों शब्दावलियां और यह पूरक शब्दावलियां आपके द्वारा Apple Pay सुविधाओं का उपयोग नियंत्रित करेंगी.  इन पूरक शब्दावलियों में उपयोग किए गए कैपिटल शब्दावलियों का अर्थ लाइसेंस में बताया है.


1 अवलोकन और उपयोग पर लागू प्रतिबंध


Apple Pay आपको Apple Pay सुविधा (“Supported Cards”) द्वारा समर्थित क्रेडिट और डेबिट कार्ड का वर्च्युअल प्रतिनिधित्व संग्रहित करने देता है और चयनित स्टोअर या अनुप्रयोग भुगतान में संपर्करहित भुगतान करने के लिए समर्थित iOS Device का उपयोग करें.  iOS Software की Apple Pay सुविधाएं केवल चयनित प्रदेशों में, जारी करनेवाले चयनित कार्ड के साथ और चयनित व्यापारियों के साथ उपलब्ध हो सकती है. प्रदेश, जारीकर्ता और व्यापारियों के अनुसार सुविधाओं में फर्क हो सकता है. 


Apple Pay का उपयोग करने हेतु आपके पास Apple Pay सुविधा द्वारा समर्थित कार्ड होना आवश्यक है और समर्थित कार्ड समय-समय पर बदल सकते हैं. इस सुविधा का उपयोग करने हेतु Apple Pay को सक्रिय iCloud खाते की आवश्यकता रहती है. Apple Pay केवल १३ वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए ही उपलब्ध है और iCloud या जिस भुगतान कार्ड के लिए आप प्रबंध कर रहे है उसके द्वारा लगाए गए उम्र-आधारित प्रतिबंधों का विषय हो सकता है.


आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिए Apple Pay बनाया है और आप केवल आपके समर्थित कार्ड के लिए प्रबंध कर सकते हैं.  यदि आप समर्थित कॉर्पोरेट कार्ड के लिए प्रबंध कर रहें हैं तो आप यह दर्शाते हैं कि ऐसा आप आपके नियोक्ता प्राधिकार में कर रहे हैं और आप इस उपयोग की शर्तों के लिए तथा इस सुविधा के उपयोग के परिणाम स्वरुप होनेवाले सभी लेनदेन के लिए आपके नियोक्ता के साथ प्राधिकृत रूप से प्रतिबद्ध है.


आप इस बात से भी सहमत है कि आप इस Apple Pay का गैरकानूनी या कपटपूर्ण हेतुओं के लिए तथा लाइसेंस और इन पूरक शर्तों द्वारा प्रतिबंधित किसी भी अन्य हेतुओं के लिए उपयोग नहीं करेंगे.  इसके अतिरिक्त आप लागू होनेवाले कानून और नियमनों के अनुसार Apple Pay का उपयोग करने से सहमत है.  आप इस बात से भी सहमत है कि आप Apple Pay सेवा (किसी भी स्वचालित साधन से सेवा एक्सेस करने समेत), या सेवा से जुडे किसी भी सर्वर या नेटवर्क, अथवा कोई भी पॉलिसी, आवश्यकताएं या सेवा से जुडे नियमनों (उस पर किसी भी अनधिकृत एक्सेस, उपयोग या डेटा तथा ट्रैफिक के मॉनिटरिंग के उपयोग समेत) में हस्तक्षेप तथा उनका भंग नहीं करेंगे. 


2 Apple का आपके साथ नाता


Apple Pay आपके समर्थित iOS Device पर आपके Supported Card का वर्च्युअल प्रतिनिधित्व करने में आपको सक्षम करता है, लेकिन Apple भुगतानों की प्रोसेस नहीं करता है या उसके पास किसी भी अन्य भुगतान, प्रतिफल, धन वापसी तथा इस सुविधा के उपयोग से निर्माण होनेवाली अन्य कोई भी वाणिज्यिक गतिविधि पर नियंत्रण नहीं रखता है.  आपको जिस बैंकने कार्ड जारी किया है उसके कार्डधारक एग्रीमेंट की शर्तें आपके भुगतान कार्ड और उसका Apple Pay के संबंध में होनेवाले उपयोग को नियंत्रित करना जारी रखेंगी. आपके जारीकर्ता बैंक के साथ जो कार्डधारक एग्रीमेंट हुआ है उसकी शर्तों में यह लाइसेंस या पूरक शर्तें कोई भी सुधार नहीं कर सकती, इस प्रकार की शर्तें आपके iOS Device पर आपके कार्ड और उसके वर्च्युअल प्रतिनिधित्व का उपयोग नियंत्रित रखना जारी रखेंगी.


आप इस बात से भी सहमत है कि Apple आपके कार्डधारक एग्रीमेंट का पक्ष नहीं है और ना ही Apple सामग्री, शुद्धता या किसी भी भुगतान कार्ड की अनुपलब्धता, वाणिज्यिक गतिविधियां, Apple Pay कार्यात्मकता का उपयोग करके होनेवाली लेनदेन या खरीद के लिए जिम्मेदार है और ना ही Apple किसी भी तरह से क्रेडिट के प्रकाशन या क्रेडिट के लिए पात्रता का मूल्यांकन करने में शामिल है.  भुगतान कार्ड या वाणिज्यिक गतिविधि से संबंधित सभी विवादों के लिए कृपया अपने जारीकर्ता या व्यापरी से संपर्क करें.


3 गोपनियता


जब आप आपके Apple Pay में भुगतान कार्ड जोडने का चयन करते है, तब कार्ड के बारे में आपके द्वारा प्रदान की गई संग्रहित जानकारी का आपकी पात्रता निश्चित करने और सुविधा का उपयोग सक्षम करने के लिए किया जा सकता है. आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड के नंबर, आपके खाते से संबंधित नाम और बिलिंग पता, आपके iTunes और App Store खाते के बारे में सामान्य जानकारी (जैसे की iTunes के अंतर्गत आपका कोई दीर्घ इतिहास है या नहीं), आपके डिवाइस की जानकारी (जैसे की आपके डिवाइस का नाम), इसके अलावा जब आपने आपका कार्ड जोडा था उस समय का स्थान (यदि आपने Location Services सक्षम की है तो) समेत आपके भुगतान कार्ड की जानकारी Apple को प्रेषित की जा सकती है और Apple द्वारा आपके कार्ड की पात्रता निश्चित करने, धोखाधडी खोजने और आपकी Apple Pay सुविधा के उपयोग का प्रबंध करने हेतु आपके कार्ड जारीकर्ता और भुगतान नेटवर्क को प्रदान की जा सकती है. 


जब आप Apple Pay लेनदेन करते हैं, तो आपके डिवाइस खाते नंबर की भुगतान जानकारी जहाँ आप खरीदारी कर रहे हैं उस व्यापारी को दी जाएगी. Apple द्वारा व्यापारी को आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड का कार्ड नंबर प्रदान नहीं किया जाता है. 


 इस जानकारी के अलावा जब आप अनुप्रयोगों में भुगतान बनाने के लिए Apple Pay का चयन करते है तब आपका जिप कोड, कर तथा शिपिंग लागत परिकलन सक्षम करने हेतु व्यापारियों को प्रदान किया जाएगा. आपका भुगतान निश्चित करते समय प्रदान की जानेवाली जानकारी भी (जैसी की शिपिंग पता) व्यापारी को आपकी सहमति से प्रेषित की जाएगी. जब आप ऐप्स में भुगतान के लिए Apple Pay का उपयोग करते हैं तब इस जानकारी को सुरक्षित रूप से संचरित करने के लिए जानकारी कूट रूप में Apple को भेजी जाती है, जहां यह जानकारी संक्षिप्त रूप में विकोडित की जाती है और ऐसी कुंजी के साथ पुनः कूटलिखित की जाती है जिसे केवल व्यापारी पढ़ सकता है. Apple इसमें से किसी भी जानकारी को ऐसे किसी भी रूप में अपने पास संग्रहित नहीं रखता है जिससे व्यक्तिगत रूप से आपकी पहचान हो सके.


यदि आपने Location Services चालू की है तो जब आप आपके iOS Device का स्टोअर में खरीदने हेतु उपयोग करते है तब आपके iOS Device का स्थान गुमनाम रूप से Apple को प्रेषित किया जाएगा जिसका उपयोग Apple Pay Passbook कार्ड लेनदेन इतिहास में व्यवसाय नामों की शुद्धता सुधारने हेतु मदद के लिए किया जाएगा और अन्य Apple उत्पाद तथा सेवाओं को सुधारने हेतु एकत्रित रूप से उसे संभालकर रखा जाएगा.  आप आपके iOS Device के स्थान सेवा सेटिंग में जाकर Passbook के लिए व्यक्तिगत स्थान सेटिंग बंद करके Apple Pay की स्थान-आधारित कार्यात्मकता को अक्षम कर सकते है.


Apple Pay का उपयोग करके आप Apple को और उसकी सहायक कंपनियों और अभिकर्ताओं को Apple Pay की कार्यात्मकताओं को प्रदान करने और पूर्ववर्ती जानकारी को हस्तांतरित करने, संचयन करने, रखरखाव करने, प्रोसेस करने और उपयोग करने की स्वीकृति के लिए सहमत होते हैं. आप से अलग किया हुआ Apple Pay डेटा सीमित अवधि के लिए Apple Pay और अन्य Apple उत्पाद और सेवाओं को सुधारने हेतु संभालकर रखा जाता है.


गोपनियता पॉलिसी. आपकी जानकारी का हमेशा Apple के गोपनियता पॉलिसी के अनुसार रखरखाव किया जाता है जो इस लाइसेंस में संदर्भ के लिए शामिल है और उसे यहां पर भी देखा जा सकता है: http://www.apple.com/legal/privacy/.


4 सुरक्षा; डिवाइसों का खो जाना या गुम हो जाना


Apple Pay आपके भुगतान कार्ड का वर्च्युअल प्रतिनिधित्व संग्रहित करता है और आप जिस तरह से आपके वास्तविक क्रेडिट और डेबिट कार्ड का संरक्षण करते है उस तरह से उसका संरक्षण किया जाना चाहिए.  तृतीय पक्ष को अपना डिवाइस पासकोड देकर या तृतीय पक्ष को TouchID का उपयोग करने के लिए उनके ऊँगली के निशान जोड़ने की अनुमति देकर उन्हें आपके डिवाइस पर भुगतान करने की सामर्थ्यता मिल सकती है. आप पुर्ण रूप से आपके डिवाइस और आपके पासकोड की सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है.  आप इस बात से सहमत है कि यदि आपका डिवाइस गुम होता है या उस पर आप एक्सेस शेअर करते है तो Apple की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं है.  आप इस बात से सहमत है कि यदि आप iOS पर कोई अनधिकृत सुधार (जैसे की “jailbreak”) करते है तो Apple की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेंगी.


यदि आपका डिवाइस गुम होता है या चुराया जाता है और आपके पास Find My iPhone सक्षम है, तो आप आपके डिवाइस के वर्च्युअल कार्ड को निलंबित करने के लिए उसे Lost Mode पर रख सकते है या अपना डिवाइस मिटा सकते है लेकिन, आपके वर्च्युअल भुगतान कार्ड पर अनधिकृत एक्सेस को प्रतिबंधित करने के लिए जिस बैंकने आपको कार्ड जारी किया है उस बैंक से आपको संपर्क करना चाहिए.


यदि आप रिपोर्ट करते है या Apple को कपटयुक्त तथा अनुचित गतिविधि का संदेह होता है, तो किसी भी जांच पडताल में Apple को सहायता करने से और हमारे द्वारा बताए गए किसी भी कपट प्रतिबंध उपायों का उपयोग करने के लिए आप सहमत है.


5 उत्तरदायित्व की मर्यादा


इस लाइसेंस में बताए गए वारंटियों का अस्वीकरण और उत्तरदायित्व की मर्यादाओं के अलावा, खरीद, भुगतान या APPLE PAY सुविधा का उपयोग करके कि गई अन्य वाणिज्यिक गतिविधि को APPLE मानता नहीं और आप इस बात से भी सहमत है कि आप आपके भुगतान कार्ड, वर्च्युअल भुगतान कार्ड और वाणिज्यिक गतिविधि  संबंधित विवादों का हल करने के लिए जारीकर्ता बैंक, भुगतान नेटवर्क तथा व्यापारी के साथ हुए एग्रीमेंट को देखेंगे.


--------------------------------------------------------------

APPLE की ओर से सूचनाएं

यदि Apple को आपके उत्पाद या खाते के संबध में आपसे संपर्क करने की आवश्यकता होती है, तो आप ईमेल द्वारा सूचनाएं प्राप्त करने की सहमति देते हैं. आप सहमति देते हैं कि हमारे द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजी गई किसी भी तरह की सूचनाएं कोई भी विधिक संचार आवश्यकताओं को पूरा करेंगी.