कुछ वेबसाइटें आपको कॉन्टेंट उपलब्ध कराने के दौरान आपकी ब्राउज़िंग गतिविधियों पर नज़र रखती हैं जिससे उन्हें आपके अनुरूप चीज़ें बनाने में सहायता मिलती है। Safari साइटों और तृतीय पक्ष कॉन्टेंट प्रदाताओं (विज्ञापनदाताओं सहित) से आपको ट्रैक नहीं करने के लिए कह सकता है।
इस सेटिंग के सक्षम होने पर प्रत्येक बार जब भी Safari वेबसाइट से कॉन्टेंट फ़ेच करता है, तब Safari वेबसाइट को आपको ट्रैक न करने का अनुरोध करता है किंतु इस अनुरोध का सम्मान करना वेबसाइट पर निर्भर है।
वेबसाइटें अक्सर आपके उपकरण पर कुकीज़ और अन्य डेटा संग्रहित करती हैं। इस डेटा में आपके द्वारा प्रदत्त जानकारी जैसे आपका नाम, ईमेल पता और आपकी पसंद का समावेश होता है। इस डेटा से आपके वेबसाइट पर वापस आने पर आपको पहचानने में सहायता मिलती है ताकि साइट आपको सेवाएँ प्रदान कर सके और आपके रुचि के अनुसार जानकारी दिखा सके।
पूर्वनिर्धारित रूप से Safari केवल उन्हीं वेबसाइटों से कुकीज़ और वेबसाइट डेटा स्वीकार करता है जिनपर आप जाते हैं। इससे कुछ विज्ञापनदाताओं द्वारा आपके उपकरण पर डेटा संग्रहित करने से बचने में सहायता मिलती है। Safari वेबसाइट के कुकीज़ और अन्य डेटा हमेशा के लिए स्वीकार करे या अवरोधित करे, इसके लिए आप अपनी प्राथमिकता बदल सकते हैं।
जब छलपूर्ण वेबसाइट चेतावनी सक्षम होती है, यदि आप संदेहास्पद फ़िशिंग साइट पर जाते हैं तो Safari चेतावनी प्रदर्शित करेगा। फ़िशिंग प्रयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और अन्य खाते संबंधित जानकारी जैसी व्यक्तिगत जानकारी को चुराने का छलपूर्ण प्रयास है। छलपूर्ण वेबसाइटें बैंक, वित्तीय संस्थान या ईमेल प्रदाता जैसी असली वेबसाइट का रूप रखती हैं।
निजी ब्राउज़िंग के सक्षम होने पर Safari आपके द्वारा देखे गए पृष्ठ, स्वतः भरण जानकारी को नहीं याद रखेगा और आपके द्वारा खोले गए टैब iCloud में संग्रहित नहीं किए जाएँगे। Safari साइटों और तृतीय पक्ष कॉन्टेंट प्रदाताओं (विज्ञापनदाताओं सहित) से आपको ट्रैक नहीं करने के लिए भी कहेगा। वेबसाइटों द्वारा आपके उपकरण पर संग्रहित जानकारी में परिवर्तन नहीं हो सकता इसलिए आपके निजी ब्राउज़िंग को बंद नहीं करने तक इन वेबसाइटों पर उपलब्ध सेवाएँ भिन्न रूप से काम करेंगी।
नोट : निजी ब्राउज़िंग के सक्षम होने पर Safari का प्रयोगकर्ता इंटरफ़ेस फ़ीके के बजाए गहरा दिखाई देगा।
जब आप Safari में Spotlight सुझाव का उपयोग करते हैं तो आपके खोज प्रश्न, आपके द्वारा चयनित Spotlight सुझाव और संबंधित उपयोगिता डेटा Apple को भेजे जाएँगे। यदि आपके उपकरण पर स्थान सेवाएँ चल रही हैं तो Spotlight में खोज प्रश्न दर्ज करने पर उस समय आपके उपकरण का स्थान Apple को भेजा जाएगा। Apple को भेजे गए स्थान, खोज प्रश्नों और उपयोगिता की जानकारी का उपयोग Apple द्वारा केवल Spotlight सुझावों को अधिक प्रासंगिक और अन्य Apple उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।
यदि आप अपने Safari खोज प्रश्नों और Spotlight सुझावों के उपयोगिता डेटा को Apple को नहीं भेजना चाहते तो Safari के लिए किसी भी समय आप अपनी गोपनीयता सेटिंग्ज़ को बदल सकते हैं। ऐसा करने के लिए सेटिंग्ज़ खोलें, Safari पर टैप करें, गोपनीयता और सुरक्षा पर नीचे स्क्रोल करें और उस विकल्प का चुनाव करें जिसे आप सक्षम या अक्षम करना चाहते हैं।
Spotlight सुझाव के लिए आप स्थान सेवाओं को बंद कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए सेटिंग्ज़ खोलें, गोपनीयता पर टैप करें, स्थान सेवाओं पर टैप करें, सिस्टम सेवाओं पर टैप करें और Spotlight सुझाव स्विच को “बंद” पर स्लाइड करें। यदि आप अपने उपकरण पर स्थान सेवाएँ बंद करते हैं तो आपका सटीक स्थान Apple को नहीं भेजा जाएगा। उपयुक्त खोज सुझाव प्रदान करने के लिए, भौगोलिक क्षेत्र से मिलान कर आपके स्थान का अनुमान लगाने हेतु Apple आपके इंटरनेट कनेक्शन के IP पते का उपयोग कर सकता है।
Apple द्वारा एकत्रित की गई जानकारी को Apple की गोपनीयता नीति के अनुसार संसाधित किया जाएगा, जो कि www.apple.com/privacy पर उपलब्ध है।