Spotlight सुझाव

जब आप Safari में Spotlight सुझाव का उपयोग करते हैं तो आपके खोज प्रश्न, आपके द्वारा चयनित Spotlight सुझाव और संबंधित उपयोगिता डेटा Apple को भेजे जाएँगे। यदि आपके उपकरण पर स्थान सेवाएँ चल रही हैं तो Spotlight में खोज प्रश्न दर्ज करने पर उस समय आपके उपकरण का स्थान Apple को भेजा जाएगा। Apple को भेजे गए स्थान, खोज प्रश्नों और उपयोगिता की जानकारी का उपयोग Apple द्वारा केवल Spotlight सुझावों को अधिक प्रासंगिक और अन्य Apple उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।

यदि आप अपने Safari खोज प्रश्नों और Spotlight सुझावों के उपयोगिता डेटा को Apple को नहीं भेजना चाहते तो Safari के लिए किसी भी समय आप अपनी गोपनीयता सेटिंग्ज़ को बदल सकते हैं। ऐसा करने के लिए सेटिंग्ज़ खोलें, Safari पर टैप करें, गोपनीयता और सुरक्षा पर नीचे स्क्रोल करें और उस विकल्प का चुनाव करें जिसे आप सक्षम या अक्षम करना चाहते हैं।

Spotlight सुझाव के लिए आप स्थान सेवाओं को बंद कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए सेटिंग्ज़ खोलें, गोपनीयता पर टैप करें, स्थान सेवाओं पर टैप करें, सिस्टम सेवाओं पर टैप करें और Spotlight सुझाव स्विच को “बंद” पर स्लाइड करें। यदि आप अपने उपकरण पर स्थान सेवाएँ बंद करते हैं तो आपका सटीक स्थान Apple को नहीं भेजा जाएगा। उपयुक्त खोज सुझाव प्रदान करने के लिए, भौगोलिक क्षेत्र से मिलान कर आपके स्थान का अनुमान लगाने हेतु Apple आपके इंटरनेट कनेक्शन के IP पते का उपयोग कर सकता है।

Apple द्वारा एकत्रित की गई जानकारी को Apple की गोपनीयता नीति के अनुसार संसाधित किया जाएगा, जो कि www.apple.com/privacy पर उपलब्ध है।