सर्च इंजन सुझाव

Safari में खोज और वेब पतों के लिए एक फ़ील्ड है ताकि आप एक सुविधाजनक जगह से वेब ब्राउज़ कर सकें। सर्च इंजन सुझाव के सक्षम होने पर Safari आपने क्या टाइप किया है इस आधार पर आपके चयनित सर्च इंजन से सुझाव पूछेगा।

Spotlight सुझाव

जब आप Safari में Spotlight सुझाव का उपयोग करते हैं तो आपके खोज प्रश्न, आपके द्वारा चयनित Spotlight सुझाव और संबंधित उपयोगिता डेटा Apple को भेजे जाएँगे। यदि आपके उपकरण पर स्थान सेवाएँ चल रही हैं तो Spotlight में खोज प्रश्न दर्ज करने पर उस समय आपके उपकरण का स्थान Apple को भेजा जाएगा। Apple को भेजे गए स्थान, खोज प्रश्नों और उपयोगिता की जानकारी का उपयोग Apple द्वारा केवल Spotlight सुझावों को अधिक प्रासंगिक और अन्य Apple उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।

यदि आप अपने Safari खोज प्रश्नों और Spotlight सुझावों के उपयोगिता डेटा को Apple को नहीं भेजना चाहते तो Safari के लिए किसी भी समय आप अपनी गोपनीयता सेटिंग्ज़ को बदल सकते हैं। ऐसा करने के लिए सेटिंग्ज़ खोलें, Safari पर टैप करें, गोपनीयता और सुरक्षा पर नीचे स्क्रोल करें और उस विकल्प का चुनाव करें जिसे आप सक्षम या अक्षम करना चाहते हैं।

Spotlight सुझाव के लिए आप स्थान सेवाओं को बंद कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए सेटिंग्ज़ खोलें, गोपनीयता पर टैप करें, स्थान सेवाओं पर टैप करें, सिस्टम सेवाओं पर टैप करें और Spotlight सुझाव स्विच को "बंद" पर स्लाइड करें। यदि आप अपने उपकरण पर स्थान सेवाएँ बंद करते हैं तो आपका सटीक स्थान Apple को नहीं भेजा जाएगा। उपयुक्त खोज सुझाव प्रदान करने के लिए Apple आपके इंटरनेट कनेक्शन के IP पते का उपयोग इसे भौगोलिक क्षेत्र से मिलान कर नज़दीकी स्थान की जानकारी प्राप्त करने के लिए हो सकता है।

Apple द्वारा एकत्रित की गई जानकारी को Apple की गोपनीयता नीति के अनुसार संसाधित किया जाएगा, जो कि www.apple.com/privacy पर उपलब्ध है।

प्रीलोड शीर्ष हिट

प्रीलोड शीर्ष हिट के सक्षम होने पर जैसे ही Safari आपके बुकमार्क और ब्राउज़िंग इतिहास के आधार पर शीर्ष हिट का निर्धारण कर लेता है, Safari पृष्ठभूमि में वेबपृष्ठ लोड करना शुरू कर देता है। यदि आप इस विकल्प को अक्षम करते हैं तो पृष्ठ सामान्य रूप से लोड होगा।